CM Yogi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सिपाहियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

198 0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार शाम को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती नियुक्ति पत्र वितरण स्थल डिफेेंस एक्सपो मैदान पहुंचे। यहां पर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियाें को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण और लखनऊ पुलिस कमिश्नर भी उपस्थित रहे। राजधानी के डिफेंस एक्सपो मैदान में ऐतिहासिक भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 60,244 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

सीएम योगी (CM Yogi)से पहले डीजीपी ने कार्यक्रम स्थल का किया दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)से पहले डीजीपी राजीव कृष्ण ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हजारों चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। डिफेंस एक्सपो मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसमें वह सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने हाल ही में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

वाराणसी कमिश्नरेट/परिक्षेत्र- 3664 आरक्षियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

यूपी में निष्पक्ष व पारदर्शी भर्तियां नजीर हैं। योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में नव चयनित 60,244 आरक्षियों को रविवार को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। आरक्षी पद पर भर्ती इन जवानों में 3664 नियुक्ति पत्र लेने वाराणसी मंडल से शनिवार को लखनऊ रवाना हुए। इनमें से 503 महिला आरक्षी भी हैं। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष थी, जिसमे अन्य राज्यों के युवाओं को भी अवसर मिला है। वाराणसी से जाने वालों में बिहार और झारखंड के भी युवा शामिल हैं। लखनऊ में भव्य समारोह में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव चयनितों को नियुक्ति पत्र देंगे।

वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि चयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होने के लिए 14 जून शनिवार को वाराणसी से रवाना कर दिया गया है। वाराणसी से कुल 848 आरक्षी हैं, इसमें 131 महिला आरक्षी भी हैं। नवनियुक्त आरक्षियों को 19 बस से लखनऊ भेजा गया है। इन्हें लेकर राजपत्रित अधिकारी रवाना हुए हैं। महिला आरक्षियों के साथ महिला अधिकारी भी हैं। वाराणसी से लखनऊ जाने वाले नव चयनित आरक्षियों में वाराणसी, बिहार और झारखंड के भी अभ्यर्थियों है। जो उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के मुताबिक जौनपुर, चंदौली और ग़ाज़ीपुर के आरक्षियों को 64 बसों से लखनऊ में होने वाले समारोह में शामिल होने भेजा गया है। तीनों जिलों के कुल 2816 आरक्षी हैं, इनमे 2444 पुरुष व 372 महिला आरक्षी शामिल है।

वाराणसी कमिश्नरेट और वाराणसी परिक्षेत्र से नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जाने वाले आरक्षियों की संख्या

वाराणसी कमिश्नरेट

कुल आरक्षी – 848
पुरुष आरक्षी -717
महिला आरक्षी -131

जौनपुर

कुल आरक्षी – 860
पुरुष आरक्षी -738
महिला आरक्षी -122

ग़ाज़ीपुर

कुल आरक्षी – 1416
पुरुष आरक्षी -1243
महिला आरक्षी -173

चंदौली

कुल आरक्षी – 540
पुरुष आरक्षी -463
महिला आरक्षी -77

वाराणसी से जाने वाले बिहार के कुल 144 (128 पुरुष व 16 महिला), झारखंड के कुल 10 आरक्षी (8 पुरुष व 2 महिला) नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इन्हें मिलेगा लखनऊ में नियुक्ति पत्र

भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष थी। योगी जी पर पूरा भरोसा था कि भर्ती सिर्फ योग्यता के आधार पर होगी। इसमें सही अभ्यर्थी ही चुने जाएंगे।
मनीष त्रिपाठी, नवचयनित आरक्षी

हम लोगों ने काफी मेहनत की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा था कि पूरी भर्ती निष्पक्ष होगी। सीएम योगी का धन्यवाद।
अजय कुमार पटेल, नवचयनित आरक्षी

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने किया आह्वान- दीपोत्सव में इस बार 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखें

Posted by - June 15, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि आज अयोध्या में 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं के कार्य हो…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…