CM Yogi

‘एक पेड़ माँ के नाम’ हर भारतवासी के लिए एक मंत्र बनना चाहिए: सीएम योगी

236 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लखनऊ में कुकरैल नदी तट के सौमित्र वन में वृक्षारोपण कर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान (Ek Ped Maa ke Naam) का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, वन मंत्री डा.अरूण कुमार सक्सेना व राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह अभियान हर भारतवासी के लिए एक मंत्र बनना चाहिए। उत्तर प्रदेश के हर परिवार को यह गौरव प्राप्त हो रहा है। एक दिन के अंदर 36.50 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ। पेड़ बचेगा तो पर्यावरण बचेगा। पर्यावरण बचेगा तो हम ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचेंगे। इस बार मई और जून का महीना लोगों तक कई वर्षों तक याद रहेगा। ग्लोबल वार्मिंग के कारण इस बार 48 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। इन सबसे बचाव के लिए ही वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि गतवर्षों में जो पौधे लगाये गये थे उनमें से 75 से 80 फीसदी पेड़ अभी जीवित हैं। आज वैश्विक संस्थाएं मान्यताएं दे रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 1984 के बाद कुकरैल नदी को भूमाफियाओं ने पाटना शुरू कर दिया और यह नदी नाला बन गयी। इस नाले ने गोमती नदी को भी प्रदूषित किया। आज यहां पर 15 एकड़ में सौमित्र वन की स्थापना की गयी। कुकरैल के किनारे अतिक्रमण को हटाकर। जिन लोगों ने यहां पर रजिस्ट्री की थी उनके खिलाफ कार्यवाही भी की गयी। 2100 लोगों को एलडीए ने आवास उपलब्ध भी कराया।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य बृजलाल, विधायक डा.नीरज बोरा, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह,एमएलसी रामचन्द्र प्रधान, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी संतोष सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Post

Lok Adalats

दाम्पत्य विवादों को सुलझाने में भी लोक अदालतें निभा रहीं सकारात्मक भूमिका

Posted by - September 8, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को सुधारने के साथ-साथ योगी सरकार ने न्यायिक प्रक्रिया तक आम…
FDA raids begin on medical stores across the state

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफडीए की छापेमारी शुरू

Posted by - October 4, 2025 0
बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों…