Dynamic Facade Lighting

लोक महत्व के भवनों व पर्यटक स्थलों को फसाड लाइटिंग से आकर्षक बनाएं: सीएम योगी

551 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार रात को आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राजधानी स्थित लोक भवन पर डायनमिक फसाड लाइटिंग (Dynamic Facade Lighting) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। दुनिया में क्रिसमस का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया जा रहा है। आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती को सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। महान शिक्षाविद व समाजसेवी पं. मदन मोहन मालवीय जी की भी आज जयन्ती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 अगस्त को विधान भवन में फसाड लाइटिंग (Dynamic Facade Lighting) का कार्य पूरा हुआ था। तब से लखनऊवासियों और लखनऊ आने वाले पर्यटकों व नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश का विधान भवन आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। उत्तर प्रदेश विधान भवन के बाद लोक भवन प्रदेश की व्यवस्था के संचालन का केन्द्र बिन्दु है। लोक भवन मुख्य रूप से मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय के रूप में कार्य करता है। लोक भवन में फसाड लाइटिंग (Dynamic Facade Lighting) राष्ट्रीय पर्वों पर की जाती रही है। फसाड लाइटिंग की व्यवस्था न केवल इन भवनों के सौन्दर्य को बढ़ाती है, बल्कि इससे आम जनमानस के मन में शासन की सकारात्मक छवि भी बनती है, लोगों के मन में सकारात्मक भाव जागृत होता है।

May be an image of monument

योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकाश को ज्ञान के प्रतीक के रूप में माना गया है। प्रकाश, हमेशा हमें आगे बढ़ने व सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि लोक महत्व व शासन-प्रशासन से जुड़े भवनों व पर्यटक स्थलों को फसाड लाइटिंग से जोड़कर आकर्षक बनाया जाए। इन भवनों को सकारात्मक ऊर्जा के केन्द्र के रूप में विकसित करके आम जनमानस के मन में उत्तर प्रदेश की छवि को विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में आगे बढ़ाएंगे।डायनमिक फसाड लाइटिंग के लोकार्पण अवसर पर नेपथ्य में राष्ट्रगीत और श्रद्धेय अटल जी की कविताएं गुंजायमान रहीं।

May be an image of monument

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व मंत्री आशुतोष टण्डन, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमन्त राव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह व सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सूचना निदेशक शिशिर, अपर सूचना निदेशक अंशुमान राम त्रिपाठी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं द्वारा भेजी गयी शिकायतों का मौके पर ही किया निदान

Posted by - September 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने तेलीबाग, नीलमथा व हरिहरपुर क्षेत्र की…
GIMS

सीएम योगी की मंशा अनुसार, 152 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज के नए भवन के निर्माण पर फोकस

Posted by - September 8, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government)…
Instashield

हैदराबाद की मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी इंस्टाशील्ड ने टीम योगी के साथ किया एमओयू

Posted by - January 19, 2023 0
हैदराबाद। कोरोना (Corona)  के खिलाफ योगी सरकार (Yogi Government) की मुहिम को अब और मजबूती मिलने वाली है। हैदराबाद में…