CM Yogi

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- हर समस्या का होगा समाधान

357 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को पांच कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में आए 180 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने (CM Yogi) अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही हरगिज न करें।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  एक-एक करके सबके पास खुद गए और सभी की समस्याओं को विस्तार से जाना। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

यमुना खतरे के निशान से 61 सेंटीमीटर बह रही, सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। उन्होंने (CM Yogi) मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को इलाज के लिए भरपूर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं भूमि और संपत्ति विवाद के मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये।

Related Post

AK Sharma

Ghazipur Accident: मृतकों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने गाजीपुर पहुंच रहे ऊर्जा मंत्री

Posted by - March 11, 2024 0
लखनऊ। गाजीपुर (Ghazipur Accident) जिले में एक बस के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से दुःखद…
P Chidambaram

कोरोनावायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार का उपाय संतोषजनक : पी चिदंबरम

Posted by - March 15, 2020 0
नई दिल्ली। पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कोरोना वायरस से बचाव के लिये केंद्र सरकार…

जम्मू-कश्मीर का मुद्दा देश का मामला, इसे अंतरराष्ट्रीय क्यों बना रही है कांग्रेस – राजनाथ

Posted by - October 17, 2019 0
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज यानी गुरुवार को भिवानी और महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित कटे हुए कांग्रेस…