CM Yogi

विस उपचुनाव: मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को हफ्ते में दो दिन रात्रि विश्राम के दिए निर्देश

233 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर मंत्रियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने इन मंत्रियों से सप्ताह में दो दिन उनके प्रभार वाले जिलों में रात्रि प्रवास करने के लिए कहा है। इसके साथ ही एक विधानसभा सीट की जिम्मेदारी संबंधित जिले के प्रभारी मंत्रियों के साथ एक-दो मंत्रियों को सौंपी गई है। इसके लिए मंत्रियों के 10 ग्रुप बनाये गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने प्रभारी मंत्रियों से उनके प्रभार वाले जिलों पर विस्तार से चर्चा की और वहां का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के सभी 10 ग्रुप को उपचुनाव के मद्देनजर जिले में ही रात्रि विश्राम के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) की तरफ से सभी प्रभारी मंत्रियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि हर एक ग्रुप को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है। सबसे ज्यादा फोकस बूथ को मजबूत करने पर होना चाहिए।

मंत्रियों के प्रत्येक ग्रुप में प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री शामिल हैं।

इस बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi) के अलावा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, धर्मपाल सिंह, अनिल कुमार, सुनील शर्मा, लक्ष्मीनारायण चौधरी, जयवीर सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय, राकेश सचान, संजय निषाद, अनिल राजभर, आशीष पटेल, सोमेन्द्र तोमर, केपी मलिक, जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी, गुलाब देवी, बृजेश सिंह, कपिलदेव अग्रवाल, संदीप सिंह, अजीत पाल सिंह, नितिन अग्रवाल, दयाशंकर सिंह, मयंकेश्वर सिंह, गिरीश यादव, सतीश शर्मा, दयाशंकर मिश्र, रविन्द्र जायसवाल और रामकेश निषाद शामिल रहे।

Related Post

Solar

यूपी के अन्नदाता किसान अपनी जमीन पर स्थापित कर सकेंगे सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र

Posted by - January 14, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय को बढ़ाने के प्रयास में जुटी योगी सरकार…

DMK नेता केएन ने बिहारियों को बताया कम अक्ल का, बोले- ये तमिलों की नौकरी छीन रहे

Posted by - July 30, 2021 0
तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की है। मंत्री ने…
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव बोले- बीजेपी के इशारे पर प्रदेश में भड़काए जा रहे हैं दंगे

Posted by - December 22, 2019 0
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नागरिकता कानून पर हो रहे बवाल पर रविवार को…
cm yogi

सुबह मुख्यमंत्री से मिलीं कानपुर की मायरा, शाम तक विद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की दी जानकारी

Posted by - September 1, 2025 0
लखनऊ: ‘जनता दर्शन’ में सोमवार को मुख्यमंत्री के बालप्रेम का नया रूप दिखा, जब कानपुर से आईं नन्हीं मायरा को…
Rahul Gandhi

संस्कारिका साहित्य द्वारा बनाए गए मकान नीलांबुर की महिलाओं को सौंपे: राहुल गांधी

Posted by - July 3, 2022 0
नीलांबुर: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केरल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस…