cm yogi

नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना भारतीय कला क्षेत्र में ‘अमृत काल’ का प्रतीक : योगी

439 0

लखनऊ। प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड (Oscars) की घोषणा हो चुकी है। भारतीय फिल्म RRR के गीत नाटू नाटू (Naatu-Naatu) को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग और दि एलिफेंट व्हिस्पर्स (The Elephant Whispers) को शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में जीत हासिल किये जाने के बाद देशभर में खुशी की लहर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दि एलिफेंट व्हिस्पर्स और आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को अतुल्य और अद्वितीय बताया है।

योगी (CM Yogi)  ने अपने ट्वीट में आरआरआर के गीत नाटू नाटू को प्रतिष्ठित ऑस्कर जीतकर भारतीय फिल्म उद्योग को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी है।

उन्होंने लिखा है कि यह जीत वास्तव में भारतीय कला क्षेत्र में ‘अमृत काल’ का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि लॉस एंजलिस स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित 95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2023 में भारतीय फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू गीत को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग और दि एलिफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया है।

Related Post

Keshav Prasad Maurya

खाद्य सुरक्षा और नवाचार से समृद्ध होगा आत्मनिर्भर भारत: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - April 8, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज लखनऊ स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में ‘खाद्य सुरक्षा’…
CM Yogi interacted with sugarcane farmers.

गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे गन्ना किसान, गन्ना मूल्य बढ़ाने पर किया सीएम योगी का अभिनंदन

Posted by - October 30, 2025 0
लखनऊ: पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य बढ़ोतरी के ऐतिहासिक निर्णय से उत्साहित प्रदेश के गन्ना किसानों ने गुरुवार…