cm yogi

CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षा में सफल छात्रों को सीएम ने दी बधाई

428 0

लखनऊ। शुक्रवार को CBSE ने अपनी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का ऐलान किया। नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी परिणामों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने लिखा, सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हार्दिक बधाई। यह सफलता आप सभी की प्रतिभा, लगनशीलता व कठिन परिश्रम की परिचायक है।

आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पहले CBSE के 12वीं के नतीजों की घोषणा हुई जिसके कुछ देर बाद 10वीं बोर्ड के परिणामों की भी घोषणा कर दी गई।

चार दिन में यूपी के 142 छात्रों को मणिपुर से सकुशल वापस ले आई योगी सरकार

खास बात यह है कि इस वर्ष CBSE की ओर से कोई मेरिट लिस्ट जारी की गई है और न ही छात्रों को उनके डिविजन की जानकारी दी गई है।

12वीं बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष कुल 87.33 परसेंट छात्र पास हुए हैं। इनमें से 90.68 परसेंट लड़कियां और 84.67 परसेंट लड़के हैं। वहीं, 10वीं में 93.12 परसेंट छात्रों ने मारी बाजी। 10वीं की परीक्षाओं में 94.25 परसेंट लड़कियां जबकि 92.72 परसेंट छात्र उत्तीर्ण हुए।

Related Post

Biodiversity

रंग लाया योगी सरकार का प्रयास, उत्तर प्रदेश में पाई गईं सर्वाधिक डॉल्फिन

Posted by - March 3, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) का प्रयास रंग लाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को गुजरात के गिर…
Industrial Corridor

डिफेंस व इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की एनवॉयरमेंट मॉनिटरिंग कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ ही औद्योगिक अवसंरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं को भी पूर्ण करने के लिए योगी सरकार…