CM Yogi

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक युगांतरकारी कदम : सीएम योगी

420 0

लखनऊ। लोकसभा में आज ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल (Nari Shakti Vandan Bill) पेश हो गया है। इस बिल को कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लोकसभा में पेश किया। लोकसभा में इस बिल के पेश होने के बाद कई तरह की प्रक्रिया आ रही हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (Nari Shakti Vandan Bill) महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक युगांतरकारी कदम है। दरअसल, इस बिल को लेकर सियासी सरगर्मी भी बढ़ गयी है। विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से निशाना साधा जा रहा है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ट्वीट कर लिखा है कि, भारत का महान लोकतंत्र आज सच्चे अर्थों में गौरवभूषित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज लोक सभा में प्रस्तुत किया गया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (Nari Shakti Vandan Bill) महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक युगांतरकारी कदम है। इसके साथ ही कहा, समूची मातृशक्ति को हार्दिक बधाई! देश की आधी आबादी को उनका हक देने तथा भारतीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूत व सहभागी बनाने वाला यह कालजयी निर्णय ‘विकसित भारत’ के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएगा। हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

सीएम योगी से अभिनेता मनोज बाजपेई ने की शिष्टाचार भेंट

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:” को देश के लोकतंत्र में चरितार्थ करके दिखाया है। आज लोकसभा में पेश हुआ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार का ऐतिहासिक कदम है। जिसके अंतर्गत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव किया गया है। इस ऐतिहासिक कदम के लिए करोड़ों देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं तथा देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।

Related Post

राजद का घोषणापत्र जारी

झारखंड चुनाव के लिए राजद ने जारी किया घोषणापत्र, देखें मुख्य वादे

Posted by - November 24, 2019 0
रांची। राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। प्रदेश कार्यालय…
World Powerlifting Championship

योगी सरकार की खेल नीति का कमाल: उप्र के गुरु-शिष्य की जोड़ी ने कोलंबो में जीता गोल्ड-सिल्वर मेडल, देश का नाम किया रोशन

Posted by - November 29, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की खेल और युवा कल्याण नीति अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर परिणाम…
दिल्ली की जीत

जीत की हैट्रिक के बाद बोले अरविंद केजरीवाल, यह मेरी नहीं दिल्ली की जीत

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री…