CM Yogi

जेपी नड्डा को कार्यकाल विस्तार मिलने पर सीएम योगी ने दी बधाई

358 0

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उन्हें बधाई दी है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने नई दिल्ली गये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके जेपी नड्डा को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जेपी नड्डा के कुशल व आत्मीय मार्गदर्शन में हम सभी ‘सेवा ही संगठन’ भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु संकल्पित हैं।

बता दें कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनाथ सिंह ने जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे कार्यकारिणी द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही अब 2024 के लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।

Related Post

CM Yogi

अपराधी व उनके संरक्षणदाता निवेश के सबसे बड़े दुश्मन:सीएम योगी

Posted by - November 30, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अपराधी और उनके संरक्षणदाता निवेश के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं।…
CM Yogi met the injured devotees

घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, बोले- घबराना मत सब ठीक हो जाएगा

Posted by - February 1, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद मुख्यमंत्री दौरे के समापन…