CM Yogi

होलिका भस्म की पूजा कर मुख्यमंत्री योगी ने मनाई होली

355 0

गोरखपुर। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने होलिका भस्म की पूजा कर होली (Holi) मनाने का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म, गुलाल लगाकर गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने भीम सरोवर के पास बतखों को भी दाना खिलाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के होलिकोत्सव की शुरुआत मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिका भस्म की पूजा से हुई। मंदिर के मेला ग्राउंड में जलाई गई होलिका के पास जाकर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका भस्म (सम्मत की राख) की पूजा की और आरती उतारी। इस अनुष्ठान के बाद मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ समेत अन्य साधु संतों व श्रद्धालुओं ने इसी भस्म से गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाकर होली की मंगलकामना की।

होलिकादहन स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर पहुंचे और श्रीनाथ जी को होलिका भस्म अर्पित किया। इसके बाद मंदिर के द्वार पर फाग गीतों का आयोजन हुआ। सीएम योगी ने भी कुछ देर वहां रुककर फाग का आनंद उठाया और सबको होली की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

बतखों को दाना डालते सीएम योगी

गोवंश को लगाया तिलक, गुड़ खिलाकर की गोसेवा

होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंदिर की गोशाला पहुंचे और गोवंश को भस्म व गुलाल लगाकर उनके लिए भी मंगलकामना की। उन्होंने गोवंश को गुड़ और दूध रोटी खिलाकर उनकी सेवा की। गोशाला में सीएम योगी की आवाज सुनकर गोवंश उनके पास दौड़ते हुए चले आए। मुख्यमंत्री ने माथा व गर्दन सहलाकर सभी गोवंश को खूब दुलार भी किया।

बतखों को दाना डालते सीएम योगी

बतखों को दाना भी खिलाया सीएम (CM Yogi) ने

मंगलवार सुबह अपनी दिनचर्या के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरखनाथ मंदिर परिसर के भीम सरोवर के पास पहुंचे। यहां उन्होंने सरोवर किनारे टहल रहे बतखों को दाना खिलाया।

Related Post

Speed and thrill event Moto GP begins

रफ्तार और रोमांच के इवेंट का हुआ आगाज, फाइनल रेस के साक्षी बन सकते हैं सीएम योगी

Posted by - September 22, 2023 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। रफ्तार और रोमांच के दीवानों का मनपसंद इवेंट मोटो जीपी (Moto GP)  का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के…
semiconductor manufacturing

जनपद के टॉप 10 अपराधियों की सूची थाने में लगाएं,भू-माफिया के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

Posted by - August 7, 2024 0
अंबेडकरनगर । दो दिवसयीय अयोध्या दौरे के बाद एक दिवसीय दौरे पर अम्बेडकर नगर पहुंचे सीएम योगी (CM Yogi) ने…
Help Desk

UP GIS 23: निवेशकों को भा रहा हेल्प डेस्क सिस्टम, बाराबंकी मॉडल बना नजीर

Posted by - December 31, 2022 0
बाराबंकी/ लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) से पहले जनपद स्तर पर निवेशकों को प्रोत्साहित करने की पहल करते हुए…