CM Yogi

सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर नवाया शीश

253 0

मथुरा: मथुरा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन-पूजन किया। इसके पहले 26 अगस्त को मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यहां पहुंचकर आराधना की थी। उस समय दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम ने बांके बिहारी (Banke Bihari) के दरबार में भी मत्था टेका था।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) मंगलवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक ली। इसके बाद सीएम ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक भी की।

यहां के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) श्रीकृष्ण जन्म स्थान गए, वहां दर्शन-पूजन व आरती भी की। सीएम ने यहां केशव देव, योगमाया, गर्भगृह, भागवत भवन आदि के दर्शन किए। मंदिर की तरफ से सीएम (CM Yogi) का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। सीएम ने यहां उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

Related Post

cm YogiAditynath in hugali

हुगली में बोले CM योगी-भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण पर दीदी बुरा क्यों लग रहा है..

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता । प.बंगाल के हुगली में UP CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने ममता बनर्जी पर जुबानी हमला करते हुए…
CM Yogi

पीएम मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए बढ़ाया गया बजट का आकार: सीएम योगी

Posted by - August 1, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश आज रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है और…