CM Yogi

नेता प्रतिपक्ष पर कभी हमलावर तो कभी नरम रहे सीएम योगी के तेवर

296 0

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे समेत पूरे विपक्ष पर हमलावार रहे, लेकिन उन्होंने उनके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने बहुत सारे महत्वपूर्ण सुझाव भी हमें दिए हैं। आपके सुझावों के लिए आपका अभिनंदन करता हूं। बुजुर्गों और वयोवृद्ध सदस्यों को हमारे यहां हमेशा सम्मान दिया गया है। सीएम योगी ने मानसून सत्र को सकुशल संपादित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का भी आभार जताया।

काला नमक चावल और मेडिकल कॉलेज पर कसा तंज

विधानसभा में बजट पर चर्चा करते हुए सीएम योगी (CM Yogi)  ने नेता प्रतिपक्ष पर कई बार तंज भी कसा। उन्होंने सिद्धार्थ नगर के कला नमक चावल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रोटीन से भरपूर इस उत्पाद को हमारी सरकार ने ही पहचान दिलाई जो अब इस जनपद की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस क्षेत्र में काला नमक चावल की पैदावार होती थी, लेकिन कभी किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर भी व्यंग्य किया।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि पांडे जी आप तो जिस जनपद में आते हैं आपने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव को महसूस किया होगा। गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज हो या सिद्धार्थनगर का जिला चिकित्सालय सभी को अपने देखा होगा।

पीएम मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए बढ़ाया गया बजट का आकार: सीएम योगी

आपके जिले में भी माधवबाऊ के नाम पर माधवबाऊ त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो चुका है। कल ही महाराजगंज के पीपीपी मोड पर बने मेडिकल कॉलेज को एडमीशन के लिए मान्यता भी प्राप्त हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने की सीएम योगी (CM Yogi)  की तारीफ

इस बीच, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने भी अपने भाषण में कई मौकों पर सीएम योगी (CM Yogi)  और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। अपने पूरे भाषण के दौरान उन्होंने कई बार सीएम योगी के लिए सम्मानजनक शब्दों का उपयोग किया।

Related Post

E-rickshaw drivers will tell the story of Maha Kumbh

कुंभ नगरी में आवागमन की सुविधा देने के साथ महाकुंभ की गाथा और प्रयाग का महात्म्य भी बताएंगे शहर के ई-रिक्शा चालक

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में पारम्परिक भारतीय मूल्यों और ‘अतिथि देवो भव:’ की संकल्पना को साथ लेते…
CM Yogi

एक्सीडेंटल हिंदुओं ने तो राम-कृष्ण पर भी सवाल खड़े कर दिए थे: योगी

Posted by - April 10, 2024 0
कठुआ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रचार करने पहली बार योगी आदित्यनाथ जम्मू…

भ्रष्टाचार जिनके जीन्स में हो, वे सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं लड़ सकते : सीएम योगी

Posted by - January 14, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि वंशवाद, और परिवारवाद की राजनीति करने वाले सामाजिक न्याय के…
AI will transform the landscape of healthcare services in villages: Dr. Pinky Joval

एआई से पूरी तरह बदल जाएगी गांव की स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर: डॉ. पिंकी जोवल

Posted by - January 13, 2026 0
लखनऊ: स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका को लेकर होटल द सेंट्रम में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश…
CM Yogi

महिला सम्मेलन के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से करा ली जाएं पूर्ण: सीएम योगी

Posted by - April 21, 2026 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दृष्टिगत…