CM Vishnudev Sai welcomed President Murmu

राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंची, सीएम साय ने किया स्वागत

217 0

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मु (President Murmu) आज राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम छह बजे वे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी करेंगी। साथ ही इस योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंची

राष्ट्रपति मुर्मु कल 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के बाद आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Related Post

jp nadda

दिल्ली विधानसभा में मिले जनादेश का करते हैं सम्मान : जेपी नड्डा

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव नतीजों में हार स्वीकार करते हुए कहा कि…

J&k: कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया; 2 दिन में 5 दहशतगर्द ढेर

Posted by - July 8, 2021 0
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यहां के कुलगाम और पुलवामा में बुधवार…
Two killed in sewer cleaning

सीवर सफाई में दो की मौत: दो इंजीनियर सस्पेंड, कार्यदाई संस्था केके स्पन लि. पर FIR

Posted by - May 1, 2024 0
लखनऊ। राजधानी में स्थित थाना वजीरगंज में बुधवार को शहीद स्मारक के सामने सीवर (Sewer) सफाई के दौरान दो कर्मचारियों…
Amit Shah

आदिवासी प्रदर्शनी का गृहमंत्री ने किया अवलोकन, बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया सम्मानित

Posted by - February 9, 2026 0
छत्तीसगढ़ में संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लालबाग…