CM Vishnudev Sai

गृह मंत्री शाह का एडिटेड वीडियो, मुख्यमंत्री साय ने दी कांग्रेस को चेतावनी

284 0

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कांग्रेस द्वारा ऐसे दुष्प्रचार पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि, ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि अपनी बुरी हार सामने देखकर कांग्रेस अब कोई भी स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर वह भ्रांति फैला रही है।

मुख्यमंत्री साय खुद फोन कर जनता से कर रहे हैं सीधे बात

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) लिखा है कि कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी देना चाहता हूं कि आदिवासियों-पिछड़ों-दलितों के खिलाफ ऐसा भद्दा मजाक करने से बाज आये। ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। श्री साय ने लिखा कि कांग्रेस शुरू से ही वंचित समूहों को आगे लाने का, आरक्षण का विरोध करती रही है। कांग्रेस की ऐसी हरकतों की जितनी निंदा की जाय, वह कम है। कांग्रेस को मुस्लिम आरक्षण स्वीकार है लेकिन आदिवासियों और अनुसूचित जाति समूहों, पिछड़ों को मिल रहा अधिकार उसे बर्दाश्त नहीं हो रही है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पुस्तिका और कैलेंडर का किया विमोचन

Posted by - February 4, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर…
AK Sharma

प्रवीण निषाद को जीताकर मोदी जी के 400 पार के नारे में एक फूल अवश्य डालें: एके शर्मा

Posted by - May 19, 2024 0
संतकबीरनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) जिले में खलीलाबाद के डीघा स्थित एक मैरेज हाल…
CM Vishnudev Sai

लोकसभा चुनाव घोषणा समिति की बैठक में शामिल होने सीएम साय दिल्ली रवाना

Posted by - April 1, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) सोमवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। अपने दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का किया निरीक्षण

Posted by - May 23, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने G-20 सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को…