CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया

239 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज बुधवार काे मुख्यमंत्री निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि अटल जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। हमने अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Post

tmc

बंगाल: जय श्रीराम बोलते हुए BJP के लोगों ने किया हमला, TMC की महिला प्रत्याशी का आरोप

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा का दौर जारी है. विधानसभा चुनाव के बीच अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रत्याशी…
AK Sharma

एके शर्मा ने ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Posted by - October 15, 2022 0
लखनऊ। राजस्थान के उदयपुर में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर0के0 सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन का…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आंजनेय कुमार

‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सार्थकता तभी होगी जब हम महिलाओं को उपयुक्त स्थान दे पाएंगे’-आंजनेय कुमार

Posted by - March 8, 2020 0
रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रामपुर के विकास भवन में जिले की अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने…