CM Vishnu Dev Sai

सीएम साय ने भगवान गणेश पहनाया स्वर्ण मुकुट, की पूजा-अर्चना की

217 0

रायपुर। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai ) शनिवार की देर शाम राजधानी रायपुर के गोल बाजार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां हनुमान मंदिर के समीप श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के पंडाल में विराजित भगवान गणेश के दर्शन कर नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाकर तिलक लगाया और विधिवत पूजा-अर्चना व आरती की। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai ) ने भगवान विघ्न विनायक से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास बीते 115 वर्षों से श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी पर गणपति प्रतिमा की स्थापना की जाती है। यहां विराजित की जाने वाली गणेश प्रतिमा अपनी भव्यता के कारण न सिर्फ गोल बाजार बल्कि पूरे रायपुर में आकर्षण का केन्द्र होती है।

विष्णु देव साय विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का करेंगे वितरण

गोल बाजार पहुंचने पर मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai ) का गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों द्वारा ढोल-नंगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। यहां समिति ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर उनका अभिवादन किया।

गणपति दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री श्री साय पास ही स्थित 150 वर्ष से अधिक पुराने हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नितिन नबीन, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, केदार गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Post

CM Vishnu dev Sai

अधिकारी मैदानी स्तर पर जाकर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करें : मुख्यमंत्री

Posted by - July 1, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai)  ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि शिक्षा उन्नति का मूल…
CM Dhami

सीएम धामी से बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कि भेंट, चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए जताया आभार

Posted by - July 9, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास पर बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। समिति…
आजसू की सातवीं सूची जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव: आजसू की सातवीं सूची जारी, सुफल मरांडी महेशपुर से मैदान में

Posted by - November 26, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल झारखंड स्‍टूडेंटस यूनियन पार्टी (आजसू) ने मंगलवार को अपने उम्‍मीदवारों की सातवीं सूची…