CM Vishnu dev Sai

IIM रायपुर में चिंतन शिविर का शुभारंभ, CM साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने लिया हिस्सा

318 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज यहां रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान(IIM) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ किया। चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Dev Sai)  सहित उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा तथा मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने हिस्सा लिया। प्रथम सत्र को नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रमण्यम ने संबोधित किया। अपने संबोधन में बीवीआर सुब्रमण्यम ने विकसित भारत की संकल्पना और इसे प्राप्त करने की रणनीति के संबंध में विस्तार से अपनी बातें साझा की।

उन्होंने (CM Vishnu Dev Sai) कहा कि बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ा है और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत 2047 बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने की रणनीति बनाई गई है।

सुब्रमण्यम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्केल, स्पीड और इनोवेशन पर जोर देते हैं। बदलते अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य और समय को देखते हुए विकसित भारत का विजन तैयार किया गया है ताकि भारत अपनी विशिष्ट जगह बना सकें।

उन्होंने कहा कि अब दुनिया की निगाहें ग्लोबल साउथ पर हैं। अब नजरिया पश्चिम से पूर्व की ओर देखने का है और भारत इन संभावनाओं को पूरा करने के लिए सक्षम है। भारत की जनांकिकी, भारत की रणनीतिक स्थिति और भारत में तेजी से हुए सुधारों से इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए भारत तैयार है।

चाहे डिजिटल इकानामी हो, अथवा कर संबंधी सुधार हो। नवाचार को बढ़ावा देना हो, भारत इसमें अग्रणी रहा है और आने वाले समय में इन्हें तेजी से बढ़ाना है। विकसित भारत सबके लिए समृद्धि लेकर आये, इसके लिए कार्य करना है।

क्लाइमेट चेंज जैसी समस्याओं को देखते हुए ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देते हुए सतत विकास की दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि जब हम विजन लेकर चलते हैं तो स्वाभाविक रूप से हमें एक गाइड मैप मिल जाता है और इसके अनुरूप हम बढ़ते जाते हैं।

सुब्रमण्यम ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में छत्तीसगढ़ की अहम भागीदारी होगी। छत्तीसगढ़ में विकसित राज्य बनने के लिए और तीव्र विकास के लिए असीम संभावनाएं हैं और इस दिशा में आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ अपने विकास के साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सभी मंत्री गणों ने संवाद में भागीदारी करते हुए छत्तीसगढ़ में इस संबंध में बनाई जा रही नीतियों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने सुब्रमण्यम के समक्ष अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं जिस पर विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सार्थक परिचर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय इस चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ के विजन हेतु सार्थक विमर्श होना है। साथ ही संसाधनों के सतत उपयोग एवं योजनाओं के अभिसरण सहित विविध विषयों पर चर्चा होगी।

चिंतन शिविर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप,खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।

Related Post

Mamta Banerjee

कोरोना के हालात पर पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए: ममता

Posted by - April 19, 2021 0
बैरकपुर/ कृष्णानगर/गायघाट/तेहट्टा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19…
DM Savin Bansal

जिला प्रशासन का माइक्रोप्लान होता दिख रहा कामयाब, बच्चे ले रहे शिक्षा में रूचि

Posted by - May 30, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के सतत् प्रयासों से भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी से…
CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर की बात

Posted by - May 22, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने बुधवार को हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस, उदयपुर हाउस और पुनर्निर्माणाधीन राजस्थान हाउस का अवलोकन

Posted by - December 19, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने गुरुवार को दिल्ली में बीकानेर हाउस, उदयपुर हाउस और पुनर्निर्माणधीन राजस्थान…