CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने लिंक कोर्ट, पुल, सड़क सहित नवीन स्कूल भवन के लिए की घोषणा

190 0

बलरामपुर। मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने राजपुर में आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम के मंच से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए सांसद और विधायक की मांग पर अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने नरसिंहपुर से मरकाडाड़ के मध्य महान नदी में पुल निर्माण, हायर सेकंडरी राजपुर के लिए नवीन भवन निर्माण ,राजपुर ब्लॉक में उफिया मे चन्दर मुसखोर नाला में पुलिया निर्माण, राजपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के कार्यक्रम में क्षेत्र में पंडो जनजाति की बहुलता को देखते हुए पंडो जनजाति के लिए 50-50 सीटर बालक बालिका छात्रावास निर्माण की घोषणा की और बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रतिवर्ष कर्मा महोत्सव आयोजन कराने की घोषणा की।

उन्होंने खादी ग्राम उद्योग अंतर्गत खादी के वस्त्रों में मार्च 2025 तक 25 प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने की जानकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित जनों को दी।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा ‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया। जिला प्रशासन के कुल 20 विभागों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता को आदत और संस्कार में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हम अपने आसपास को भी स्वच्छ रखे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने मंच पर हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के तहत 03 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र, पंचायत विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट स्वच्छताग्राही प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

Related Post

CM Yogi

मैं सत्य का पथिक हूं और राजस्थान की धरती पर सत्य की आवाज को मजबूती मिलती है: योगी

Posted by - April 20, 2024 0
राजसमंद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राजस्थान की धरती से…
Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

कैम्पों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का सीधा लाभ

Posted by - January 22, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से शासन को आम जनता…

हर घर राशन योजना को केंद्र की नामंजूरी, केजरीवाल- भारत चांद पर पहुंचा, आप तीसरी मंजिल पर अटके

Posted by - June 23, 2021 0
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की ओर से घर-घर राशन योजना पर रोक लगाने के लिए निशाना…