CM Sai expressed grief over the boat accident

ओडिशा में हुए नाव हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख, रेस्क्यू के लिए दिए आवश्यक निर्देश

418 0

रायपुर। ओडिशा के झारसागुड़ा में महानदी में नाव पलटने (Boat Capsized) से हुए एक व्यक्ति के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने रायगढ़ जिला प्रशासन को झारसुगड़ा प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार देर रात जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि – ओडिशा के झारसुगड़ा जिले के शरदा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर स्थित महानदी में नाव डूबने की एक व्यक्ति के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है। जबकि 45 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। 6 अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

झारसुगड़ा प्रशासन और रायगढ़ जिला प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित हो चुका है। रायगढ़ जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए है ।

सरगुजा में फिर से भाजपा का सांसद बनाना है: सीएम साय

घटना स्थल पर बस की व्यवस्था कर रेस्क्यू से बचाए गए लोगों को वापस खरसिया स्थित अंजोरपाली एवं अन्य गांव लाने की व्यवस्था कर दी गई है। मैं ईश्वर से दिवंगत के शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

Related Post

धरने पर बीजेपी विधायक

यूपी में अपनी ही सरकार के खिलाफ विधान सभा में धरने पर बीजेपी विधायक

Posted by - December 17, 2019 0
लखनऊ। यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन ही मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।…
CM Dhami

प्रवासी उत्तराखंडवासी विदेशों में हमारे ब्रांड एम्बेसडर : धामी

Posted by - March 5, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में विभिन्न देशों में निवास कर रहे…
CM Bhajanlal Sharma

भाजपा किसी एक परिवार या जाति विशेष की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी: भजनलाल

Posted by - July 13, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार, एक समाज या जाति…

टीएमसी में शामिल हुए गोवा के पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरियो

Posted by - September 29, 2021 0
कोलकाता। गोवा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के पूर्व विधायक नेता लुइजिन्हो फलेरियो आज टीएमसी में शामिल हो गये। कोलकाता…