CM Vishnudev Sai

विरासत टैक्स मामले मे कांग्रेस पर भड़के विष्णु देव साय

347 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने विरासत टैक्स मामले मे कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने भारतीय समाज की उस पारिवारिक संरचना पर सीधा प्रहार किया है जो संपत्तियों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित करती है और पारिवारिक रिश्तों को जोड़ने की मजबूत कड़ी है।

श्री साय (CM Sai)  ने गुरुवार को जारी अपने बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के टुकड़े किए फिर उसे जातियों मे बांटा, उसके बाद धार्मिक तुष्टीकरण करने के लिए देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का बताया। अब कांग्रेस कह रही है की आगे वो सत्ता मे आई तो कानून बना कर लोगों के मरने के बाद उनकी संपत्ति सरकार के जरिए हड़प लेगी। सैम पित्रोदा के बयान ने इसकी पुष्टि की है। यह बेहद शर्मनाक है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने बीते दिनों एक बयान में कहा था कि अगर चुनाव बाद उनकी सरकार सत्ता में आई तो एक सर्वे कराया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि किसके पास कितनी संपत्ति है और अब सैम पित्रोदा ने अमेरिकी कानून का हवाला देकर कहा है, ‘अमेरिका में 55 फीसदी संपत्ति सरकारी खजाने में जाती है। अमेरिका में विरासत पर कर लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 प्रतिशत अपने बच्चों को हस्तांतरित कर सकता है जबकि 55 प्रतिशत सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। लेकिन भारत में रहकर अपनी पीढ़ी के लिए संपत्ति जुटाई और जब आप स्वर्गवासी हो रहे हैं तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए।

मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध: सीएम साय

श्री साय (CM Sai) ने कहा है कि कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण मे इतनी अंधी हो गई है की वो देश के सनातन परंपरा और परिवार परंपरा पर सीधा चोट कर रही है। उनकी मंशा है की देश के लोगों की जायदाद राजसात कर उसे उनके बीच बाँट दे जिनके ज्यादा बच्चे हैं या घुसपैठिए हैं। इस देश और छत्तीसगढ़ की जनता को यह कतई स्वीकार नहीं है।

श्री साय (CM Sai) ने कड़ी शब्दों मे कहा है कि देश के लोगों की संपत्ति विदेशी घुसपैठियों के लिए नहीं है, यहाँ के संसाधन भी रोहिंग्याओं के लिए नहीं है। यह संपत्ति-संसाधन हमारे आदिवासी, दलित, पिछड़ों, और गरीबों का है। इस पर कांग्रेस की बुरी नीयत को हम सहन नहीं करेंगे।

Related Post

CM Dhami

राजस्व प्राप्ति एवं आय के संसाधनों में वृद्धि के संबंध में सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

Posted by - December 23, 2023 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को सचिवालय में इस वित्तीय वर्ष के राजस्व प्राप्ति एवं आय के…
CM Yogi

प्रदेश में माफिया का हाल किसी से छिपा नहीं, सपा माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टी : योगी

Posted by - May 15, 2024 0
महोबा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सबसे अधिक बुंदेलखंड…
Maharastra

महाराष्ट्र में कोरोना से जान गंवाने वाले 8 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

Posted by - April 7, 2021 0
औरंगाबाद।  महाराष्ट्र के बीड जिले में कोविड-19 (covid 19) से जान गंवाने वाले आठ लोगों का अंतिम संस्कार एक ही…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के संबंध में बैठक की

Posted by - November 10, 2022 0
देहारादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए…