BIHAR POSTER WAR

बिहार में पोस्टर वार: सीएम नीतीश की गजब तस्‍वीर, बिहार सरकार को बताया धृतराष्ट्र

955 0
पटना । बिहार में विपक्षी दल राजद ने एक बार फिर पोस्टर के जरिए नीतीश (CM Nitish) सरकार पर जोरदार हमला बोला है। 23 मार्च को विधानसभा घेराव को लेकर राजधानी पटना में पोस्टर के जरिए राजद सरकार को घेरने में लगा हुआ है। राजद ने अपने पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish)  को धृतराष्ट्र बताया है, तो वहीं पोस्टर में जो महिला दिखाई दे रही हैं, वे उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी हैं।

बिहार में राजद द्वारा पोस्टर के जरिए सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish) और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को धृतराष्ट्र बताया गया है।  यह पोस्टर राजद के प्रदेश कार्यालय के साथ विभिन्न इलाकों में लगाया गया है। पोस्टर पर स्लोगन दिया गया है, जिसमें लिखा है कि आइए धृतराष्ट्र रूपी बिहार सरकार में आपका स्वागत है।

पोस्टर वार में नीतीश को बनाया धृतराष्ट्र

दरअसल, राज्य में बढ़ते अपराध की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार विधानसभा के अंदर सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर अब सड़क पर घेरेंगे। इसी मुद्दे को लेकर युवा राजद ने पोस्टर के जरिए नीतीश सरकार पर हमला बोला है।  राजद के पोस्टर में बेरोजगारी, कृषि कानून, हत्या, लूट, शराबबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोला गया है।

गौरतलब है कि बिहार में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, कृषि कानून, शराब के संरक्षण प्राप्त नेता, एटीएम लूट, इन तमाम मुद्दों को लेकर 23 मार्च को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर युवा राजद विधानसभा का घेराव करेगा।

Related Post

मंत्री हरदीप पुरी ने धमकाया और बदसलूकी की- TMC सांसद का आरोप

Posted by - July 24, 2021 0
तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस के…
CM Yogi

अपने हस्तशिल्पियों और कारीगरों के बल पर भारत एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा: सीएम योगी

Posted by - September 17, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना’ (PM Vishwakarma Yojna)आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को एक…
pm modi with sister p niveda

टीका लगने के बाद नर्स से बोले PM मोदी- लगा भी दी और पता भी नहीं चला

Posted by - March 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।वैक्सीन…
DM Savin Bansal

पेयजल शिकायतों का त्वरित गति के साथ निस्तारण जारी रखें…, डीएम के सख्त निर्देश

Posted by - May 9, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री (CM Dhami) के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला…