CM Nayab Singh

रक्षा बंधन के अवसर पर 51 हजार महिलाओं के भाई बनेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

261 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) रक्षा बंधन के अवसर पर प्रदेश में कार्यरत आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर के लिए भाई की भूमिका में नजर आएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर को रक्षा बंधन के अवसर पर 1111 रुपये शगुन देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने इससे पहले जींद में राज्यस्तरीय तीज का त्यौहार मनाकर प्रदेश की महिलाओं को कोथली दी थी। अब मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन का शगुन देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) के निर्देश के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। प्रदेश में इस समय करीब 51 हजार आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर हैं।

सीएम सैनी ने टीजीटी-पंजाबी के 104 व ग्रुप-डी के 3878 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

विभागीय अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि रक्षा के दिन 19 अगस्त को उक्त सभी महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)  की तरफ से 1111 रुपये रक्षाबंधन शगुन डाला जाए। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह शुक्रवार को सभी जिलों में यह धनराशि ट्रांसफर करें, जिसे सोमवार को महिलाओं के खाते में डाला जाएगा।

Related Post

CM Dhami

राजस्व प्राप्ति के लिए हर माह विभाग की जाएगी समीक्षा: सीएम धामी

Posted by - May 23, 2023 0
देहारादून। विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल…
वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर

कोरोना वारियर्स : वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर धनबाद मेडिकल कॉलेज में फ्री में दे रहीं हैं सेवा

Posted by - July 26, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना काल में जहां अपने भी पराए हो गए हैं। तो वहीं वायरोलॉजिस्ट रीतिका ठाकुर ने मानवता की…