CM Nayab Singh Saini-Bagwant Mann

जल मुद्दे पर नायब सैनी सक्रिय, भगवंत मान को लिखा पत्र

190 0

चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा के बीच जल विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा हैं। केंद्र सरकार ने फिर सतलुज-यमुना लिंक नहर के जल बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पहल की है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र भेजकर इस मुद्दे पर जल्द बैठक करने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह वार्ता 10 जुलाई के आस-पास दिल्ली में हो सकती है। बता दें कि इस मुद्दे पर बातचीत कई बार विफल रह चुकी है। मई में सुप्रीम कोर्ट ने फिर से पंजाब और हरियाणा को मामले को सुलझाने के लिए केंद्र के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले जल शक्ति मंत्री को इस मामले में मुख्य मध्यस्थ नियुक्त किया था और उनसे कहा था कि वे केवल ‘मूक दर्शक’ बने रहने के बजाय सक्रिय भूमिका निभाएं। सीआर पाटिल ने पुष्टि की कि विवाद को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर को होगी कैबिनेट की बैठक

Posted by - October 7, 2025 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की अध्यक्षता में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी…
Film producer and director Prakash Jha met CM Dhami

फिल्म निर्माता व निर्देशक प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - December 1, 2024 0
देहरादून। फिल्म निर्माता व निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पर मुख्यमंत्री पुुुष्कर सिंह धामी…
CM Bhajan Lal Sharma

कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया, पेपर लीक को लेकर निशाना साधा: सीएम भजनलाल

Posted by - November 10, 2024 0
झुंझुनू। राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमले…
CM Vishnudev Sai

पीएम मोदी के भरोसे पर खरे उतरे सीएम विष्णुदेव साय

Posted by - April 25, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)…