CM Nayab Singh Saini

महापुरुषों से प्रेरणा लेकर सरकार बना रही नए कीर्तीमान: सीएम सैनी

212 0

सिरसा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) आज मंगलवार को सिरसा के गांव में पहुंचे। यहां महाराजा सूरजमल के 261वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जाट विकास मंच की तरफ से कराये गए प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया। जिसके बाद पौधारोपण भी किया।

ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि महाराजा सूरजमल जैसी शख्सियत की प्रतिमा का अनावरण करने का उन्हें मौका मिल रहा है इसके लिए वो आयोजकों और गांववासियों का धन्यवाद करते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने अपने सम्बोधन में कहा कि महाराजा सूरजमल के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके संकल्प को अपने जीवन में लेकर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने (CM Nayab Saini) कहा कि बीजेपी की केंद्रीय और राज्य सरकार ऐसे ही महापुरुषों से प्रेरणा लेकर विकास के नए कीर्तिमान बना रही है। लोगों के हितों में अनेक योजनाएं लागू कर रही है जिसका लाभ किसान व्यापारी और आमजन को मिल रहा है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, प्रदेश के शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित बीजेपी के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने धोए कांवड़ियों के चरण, हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा

Posted by - July 30, 2024 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को ओम पुल के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों…
FDA raids begin on medical stores across the state

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफडीए की छापेमारी शुरू

Posted by - October 4, 2025 0
बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों…