CM Dhami

गैस आपूर्ति पर धामी का औचक निरीक्षण, विकल्प अपनाने की अपील

49 0

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गैस की आपूर्ति फिलहाल सुचारू है, लेकिन जरूरत पड़ने पर देशवासियों को कोरोना काल की तरह एकजुट होकर चुनौती का सामना करना होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। संचालक ने बताया कि सप्लाई में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन फिलहाल गैस उपलब्ध हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गैस की खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक उपयोग किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ-साथ आम नागरिकों से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर सभी को संयम और एकजुटता का परिचय देना होगा। जिस तरह कोरोना काल में देश ने मिलकर परिस्थितियों का सामना किया था, उसी प्रकार इस बार भी धैर्य बनाए रखना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन सहित अन्य साधनों का उपयोग किया जा सकता है और सरकार हर स्तर पर लोगों की सहायता के लिए तैयार है।

Related Post

CM Dhami

उत्सव निनाद की सांस्कृतिक संध्या में सीएम धामी हुए शामिल

Posted by - July 10, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को नींबूवाला में संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक उत्सव…
cm dhami

हमारे पूर्वजों ने हमें विरासत में शुद्ध पर्यावरण दिया है: सीएम धामी

Posted by - July 29, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रकृति को बचाने और पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में…

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- सावरकर महानायक थे, हैं और रहेंगे

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। उदय माहुरकर और चिरायु पंडित की लिखी किताब ‘वीर सावरकर- द मैन हू कैन्ड प्रिवेंटेड पार्टिशन’ के विमोचन…
CM Yogi

अलविदा 2022: मुख्तार समेत 62 माफिया की अवैध संपत्ति पर चला योगी का बुलडोजर

Posted by - December 30, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को सुरक्षित और अपराध मुक्त माहौल देने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति…
Bhupendra Singh

जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने की जगह सदन है, सड़क नहीं: भूपेंद्र सिंह

Posted by - September 19, 2022 0
लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सपा के हाई वोल्टेज…