CM Dhami

एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना दें योगदान: मुख्यमंत्री

346 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहब अम्बेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।

Related Post

एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में नंबर 1

एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में देश का नंबर 1 संस्थान

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 ऑफ़ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स में पूरे देश में…
IMA SCAM

IMA घोटाला : CBI ने छह लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Posted by - March 13, 2021 0
बेंगलुरु । सीबीआई ने आई मॉनेटरी एडवाईजरी (IMA) पोंजी घोटाला मामले में बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA) के तत्कालीन कार्यकारी अभियंता…
PM Modi

ऋषिकेश में मोदी ने कहा-आपको मेरा काम करना है, सबसे बोलना, आपको राम-राम कहा है…

Posted by - April 11, 2024 0
देहरादून। ऋषिकेश में गुरुवार को चुनावी जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने पूछा…