CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

2 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की जीवंतता का प्रतीक है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। साथ ही होली के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के सशक्त माध्यम भी हैं।

होली का यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर आए तथा सभी के जीवन में सुख-शांति और सफलता के नए रंग भरे—इसकी कामना मुख्यमंत्री ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से की।

Related Post

कोरोना

भारत के सिर्फ तीन राज्यों से कोरोना संक्रमण के 60.18 फीसदी मामले

Posted by - June 29, 2020 0
नई दिल्ली । वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु की स्थिति भयावह होती जा…
SBI खाताधारक

SBI अकाउंट खाताधारक हैं तो तुरंत जानें ये बातें, घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों कई तरह की सेवाएं प्रदान करता है।…