CM Dhami

बाल अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं: मुख्यमंत्री धामी

237 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों, विशेषकर बच्चों को बाल दिवस (Children Day) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे की नींव मजबूत हो और वह पढ़-लिखकर देश का जिम्मेदार नागरिक बने।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि विश्व के बेहतर कल के लिए बच्चों का वर्तमान सुरक्षित होना आवश्यक है। बच्चों के संतुलित और समग्र विकास से ही हम देश और समाज को खुशहाल बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बाल अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related Post

cm dhami

सीएम धामी ने निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’का किया निरीक्षण

Posted by - August 6, 2022 0
नई दिल्ली/देहारादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया।…
DM Savin Bansal

2 विवाहित पुत्रों ने सम्पति पर कब्जा कर, 85 वर्षीय पिता व 78 वर्षीय माता को किया बेदखल; भरणपोषण अधिनियम में डीएम कोर्ट में वाद दायर

Posted by - July 21, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रत्येक सोमवार की भांति आज भी जनता…