CM Dhami

मुख्यमंत्री ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हुई घटनाओं का लिया संज्ञान, निष्पक्ष कार्यवाही के दिये निर्देश

149 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कुमाऊँ मंडल के आयुक्त द्वारा की जाएगी और आयुक्त को यह आख्या पंद्रह दिवस के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

घटनाओं के मद्देनज़र मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर अन्यत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानाध्यक्ष तल्लीताल को भी जनपद नैनीताल से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने यह भी स्पष्ट किया है कि नैनीताल एवं भवाली में हुई घटनाओं तथा इस दौरान दर्ज समस्त प्राथमिकी की विस्तृत जांच अब सीबीसीआईडी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related Post

PM Modi

‘मोदी मौज करने के लिए नहीं, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है’, रुद्रपुर की सभा में बोले पीएम मोदी

Posted by - April 2, 2024 0
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी…
रामनवमी

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की श्रद्धालुओं से अपील- घरों में मनाएं  रामनवमी

Posted by - March 21, 2020 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संतों के आह्वान पर कहा है…
CM Dhami

सीएम धामी ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को वन क्लिक व्यवस्था से भेजी पेंशन

Posted by - March 1, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने अपने आवास में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने…