CM Dhami released the souvenir of Uttaranchal Press Club

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन किया

257 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराचंल प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “गुलदस्ता” का विमोचन किया |

उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्यों तथा सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनायें देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने (CM Dhami) कहा कि जनतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता को चतुर्थ स्तंभ के रूप में गौरवशाली स्थान प्राप्त है।

पत्रकारिता वस्तुतः सत्ता और जनता के बीच एक सशक्त माध्यम की भूमिका निभाते हुए जनता की आवाज को सत्ता तक और सत्ता की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के अत्यंत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व का सुचारु निर्वहन करती है। इसी से देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है तथा जन मानस में राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण की भावना प्रबल होती है।

मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है और मीडिया की राज्य के विकास में अहम भूमिका है। राज्य सरकार द्वारा भी पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की गई है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र सिंह कंडारी, सुरेंद्र सिंह डसीला, संदीप बडोला, मनीष डंगवाल, रमन जायसवाल, किशोर रावत सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे |

Related Post

घर से बेदखल बहू अब देगी न्याय

सांवले रंग और बेटी जनने पर घर से बेदखल बहू, अब जज बनकर देगी पीड़ितों को न्याय

Posted by - December 24, 2019 0
पटना। केंद्र की मोदी सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से लेकर स्त्री सशक्तीकरण के तमाम नारों और जागरूकता संदेश…
AK Sharma

विगत तीन वर्षों में कुशीनगर जिले में सबसे ज्यादा विकास कार्यों कराए गए: एके शर्मा

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) अपने दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार शाम…
Mayur Dixit

जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं के संग बैठकर किया मध्याह्न भोजन, मिड डे मिल की गुणवत्ता को परखा

Posted by - September 11, 2025 0
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit ने आज राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की…
School Chalo Abhiyan

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

Posted by - April 26, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार ने शिक्षा के मोर्चे पर बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए ‘स्कूल चलो अभियान’ (School Chalo Abhiyan)…