CM Dhami

सीएम धामी ने ‘The Heavenly Abode ‘ पुस्तक का किया विमोचन

379 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पहाड़ी खाने की रेसपी पर आधारित पुस्तक The Heavenly Abode पुस्तक का विमोचन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों को बढ़ावा देने की दिशा में यह सराहनीय प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल की जो बात कही है। उस दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी से अपनी यात्रा व्यय की 5 प्रतिशत धनराशि स्थानीय उत्पादों के क्रय पर व्यय करने की बात कही है।

पुस्तक की लेखिका स्मृति हरि और आशु जैन ने कहा कि इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के स्थानीय व्यंजनों के बारे में जानकारी दी गई है। अन्य देशों के लोगों को भी उत्तराखण्ड के स्थानीय व्यंजनों के बारे में जानकारी हो इसलिए यह पुस्तक अंग्रेजी में लिखी गई है।

उन्होंने कहा कि पुस्तक के माध्यम से उत्तराखण्ड के मोटे अनाजों एवं जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

Related Post

Northern Railway Lucknow Division

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल : प्रशिक्षण के अभाव में कीमैन की ट्रेन से टकरा कर मौत

Posted by - December 15, 2020 0
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल (Northern Railway Lucknow Division) के सुल्तानपुर उपमंडल में गैंग नंबर 33 के कीमैन मोहम्मद इस्तेखार…

अडानी के हवाले मुंबई एयरपोर्ट, यूजर बोले- बस राष्ट्रपति भवन एवं संसद का टेकओवर बाकी

Posted by - July 14, 2021 0
देश के सबसे बड़े मुंबई एयरपोर्ट को अब अडानी ग्रुप ने टेकओवर कर लिया, उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी…
Governor-CM Dhami

गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में शौर्य, संस्कृति और सम्मान का भव्य प्रदर्शन

Posted by - January 26, 2026 0
देहरादून : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Lieutenant General Gurmit Singh) ने सोमवार…