CM Dhami pays tribute to Harbans Kapoor

हरबंस कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा: मुख्यमंत्री

53 0

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट देहरादून में स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्व. श्री हरबंस कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा स्व. हरबंस कपूर हम सभी के लिए प्रेरणादायक थे और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका पूरा जीवन जनता और अपने लोगों के लिए समर्पित रहा है। विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्व. कपूर के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि वे सादगी और संवेदनशीलता के प्रतीक थे। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया और राज्य के विकास से जुड़े हर विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. हरबंस कपूर को नमन करते हुए कहा कि स्व. कपूर जी एक आदर्श जननेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण जनसेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर, उनके राजनीतिक गुरु थे और आज वे जिस भी स्थान पर हैं, उसमें कपूर साहब का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि हरबंस कपूर का राज्य के विकास में उनका योगदान सदैव अनुकरणीय रहेगा।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, दायित्वधारी  श्याम अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

Loksabha Proceeeding

दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीप गांधी का आज निधन हो गया। दिलीप को कोरोना संक्रमण…
land scam

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन, हरिद्वार जमीन घोटाले में 2 IAS समेत 12 अफसर सस्पेंड

Posted by - June 3, 2025 0
देहारादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे शीर्ष…