CM Dhami participated in the ABVP national convention.

सीएम धामी ने ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन में किया प्रतिभाग

160 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज दून विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 28 से 30 नवम्बर 2025 को देहरादून में 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन से संबंधित केंद्रीय टीम की बैठक में प्रतिभाग किया।

बैठक में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिवेशन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के अधिवेशन युवा शक्ति को एक मंच प्रदान करते हैं, जहाँ विचार-विमर्श के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस संकल्प लिए जाते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि एबीवीपी जैसे संगठन देश की युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उत्तराखंड की धरती पर आयोजित यह राष्ट्रीय अधिवेशन निश्चित रूप से युवाओं में नए उत्साह, ऊर्जा और देशभक्ति की भावना का संचार करेगा।

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के प्रयासों से 800 केवी० चम्पा-कुरूक्षेत्र एचवीडीसी बाई-पोल ट्रिप लाइन शीघ्र हुई चालू

Posted by - June 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से 800 केवी० चम्पा-कुरूक्षेत्र एचवीडीसी…
AK Sharma

नगरीय क्षेत्रों में नाले-नालियों में किये गये अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए: एके शर्मा

Posted by - July 4, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी नगरीय निकायों में जल निकासी…
priyanka gandhi

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी CM योगी कर रहे हैं चुनाव प्रचार : प्रियंका गांधी

Posted by - April 8, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री (CM Yogi) कोरोना संक्रमित व्यक्ति…