CM Dhami

इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की: मुख्यमंत्री

71 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात, महान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने श्री बडोनी के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत् कार्य कर रही है।

Related Post

Savin Bansal

हाइवे पर कूड़े को लेकर डीएम सख्त, संबंधित अधिकारियों को आपराधिक नोटिस जारी

Posted by - December 13, 2025 0
देहरादून: हरिद्वार बाईपास रोड पर रिस्पना पुल से लच्छीवाला, भानियावाला टोल, एयरपोर्ट रोड व लालतप्पड़ क्षेत्र तक तथा रायवाला अंडरपास,…

इतना ही डरते हो तो कुर्सी पर बैठे क्यों?- दैनिक भास्कर पर छापेमारी को लेकर सरकार पर बरसा विपक्ष

Posted by - July 22, 2021 0
देश भर में दैनिक भास्कर समूह के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, भारत समाचार चैनल के दफ्तरों…