CM Dhami

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

4 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में आम जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत प्रदेशभर में अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।

Related Post

मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, सिंधिया, सर्बानंद, चुनावी राज्यों पर फोकस

Posted by - July 7, 2021 0
केंद्र की मोदी सरकार बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी, इसमें नए चेहरों को शामिल किया जाएगा साथ ही…
CM Dhami paid tribute to Veer Chandra Singh 'Garhwali'

पेशावर कांड के नायक वीर ‘गढ़वाली को मुख्यमंत्री ने किया नमन

Posted by - December 25, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास…
CM Yogi

भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वालेः सीएम योगी

Posted by - November 8, 2025 0
पूर्वी चंपारण/गयाजी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की बिहार के रण में शनिवार को ताबड़तोड़ तीन रैली की। सीएम योगी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हुई घटनाओं का लिया संज्ञान, निष्पक्ष कार्यवाही के दिये निर्देश

Posted by - August 19, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते…
CM Dhami

टनकपुर से चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने ACLS एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Posted by - March 14, 2026 0
जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए…