CM Dhami

सीएम धामी ने श्री पशुपतिनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की जनकल्याण की कामना की

164 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को खटीमा स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धा और आस्था के प्रतीक के रूप में मंदिर में घंटी चढ़ाई।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के मंदिर पहुँचने पर श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य देवभूमि है। यहाँ के हर मंदिर और हर धाम में लोक आस्था बसती है। इन पवित्र स्थलों के संरक्षण और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता अटूट है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दायित्वधारी फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

CBI

CBI ने DHFL के बैंक ऋण धोखाधड़ी में मुंबई में 15 जगहों पर की छापेमारी

Posted by - June 22, 2022 0
मुंबई: दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DHFL), इसके निदेशक और इसके पूर्व सीएमडी से जुड़े 36,615 करोड़ रुपये के बैंक…
Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 23 दिन में 16 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण

Posted by - January 9, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (Jan-Jan ki…

जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल जी के प्रपौत्र चन्द्रशेखर उपाध्याय से मिले संघ दिग्गज!

Posted by - July 3, 2021 0
विनायक कुलाश्री दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक ग्राम नगला चन्द्रभान में चल रहे प्रकल्पों के संरक्षक, संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं…
Arvind Kejariwal

दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी, मौत के आंकड़े कभी नहीं छुपाए- अरविंद केजरीवाल

Posted by - April 19, 2021 0
ऩई दिल्ली। देश में कोरोना वायरसस संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को देश में…
House of Himalayas store opens at Jolly Grant Airport

केंद्रीय मंत्री ने किया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर “हाउस ऑफ हिमालयाज” स्टोर का शुभारंभ

Posted by - May 6, 2025 0
देहारादून। अब देश- विदेश से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को एयरपोर्ट में ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित हाउस…