CM Dhami met Mahendra Pandey

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात

406 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे (Mahendra Nath Pandey) से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया।

साथ ही ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध, प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश भी आये। राज्य में निवेश बढ़ने से रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ेंगे।

मऊ में बंद पड़ी कताई मिल की जमीन पर बनेगा औद्योगिक पार्क

इस पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

Related Post

CM Dhami

आज पूरे देश में सभी धार्मिक स्थलों के विकास के साथ उत्थान का पर्व चल रहा: सीएम धामी

Posted by - December 22, 2022 0
ऋषिकेश। आज पूरे भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से चारों दिशाओं में धार्मिक स्थलों के विकास और उत्थान…
Kiran Chaudhary

सीएम सैनी की मौजूदगी में बेटी के साथ बीजेपी में शामिल हुईं कांग्रेस एमएलए किरण चौधरी

Posted by - June 19, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एमएलए किरण चौधरी (Kiran Chaudhary)  और…
CM Bhajanlal Sharma

पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने की सीएम शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात

Posted by - April 3, 2024 0
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की निवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Sharma) से शिष्टाचार मुलाकात…

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री अनोश एक्का की संपत्ति कुर्क की

Posted by - September 2, 2021 0
प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मंत्री अनोश एक्का की 6,25,000 रुपये की संपत्ति कुर्क की है, जिन्हें रांची की…