CM Dhami

सुबह सैर के दौरान बड़े बुजुर्गों से मिले धामी, कही मोदी की ओर से राम-राम

316 0

देहरादून/ऊधमसिंह नगर/खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खटीमा में सुबह की सैर के दौरान स्थानीय जनता से भेंट कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की राम-राम बड़े बुजुर्गों तक पहुंचाई। मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह भी किया।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषिकेश में गुरुवार को आयोजित एक जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत अनुरोध कर घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों को मोदी का प्रणाम और राम-राम कहने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में सुबह सैर के दौरान स्थनीय लोगों से मिलते हुए।

शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश को मुख्यमंत्री धामी ने लोगों तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया।

ऋषिकेश की जनसभा के समापन के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सीधे खटीमा पहुंचे जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। शुक्रवार सुबह खटीमा में सैर के दौरान मुख्यमंत्री धामी राह चलते कई लोगों से मिले।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में सुबह सैर के दौरान स्थनीय लोगों से मिलते हुए।

खासतौर पर बड़े बुजुर्गों से मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आपको प्रणाम और राम-राम कहा है। इस दौरान उन्होंने मोदी के उत्तराखण्ड से विशेष लगाव और जुड़ाव को लेकर भी लोगों से चर्चा की।

सीएम धामी ने किया यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में सुबह सैर के दौरान स्थनीय लोगों से मिलते हुए।

जनता ने भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रणाम को सहर्ष से स्वीकार कर मुख्यमंत्री धामी को आशीष दिया।

Related Post

AK Sharma

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का देश ही नहीं पूरा विश्व साक्षी रहा: एके शर्मा

Posted by - May 10, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सपा महासचिव प्रो0 राम गोपाल यादव…
cm dhami

सीएम धामी से लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - October 20, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा.राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट…
CM Dhami

मुख्यमंत्री की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की कामना

Posted by - October 24, 2025 0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय जनपद चंपावत भ्रमण के दौरान बनबसा और…
जाह्ववी कपूर

जाह्ववी बोलीं- मेरे जिम आउटफिट से ज्यादा मेरी फिल्मों पर ध्यान दें, तो बेहतर

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर अक्सर अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जाह्ववी जिम की तस्वीर को…