CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

157 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम का 124वां संस्करण सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के कीर्तिनगर के लोगों द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता को लेकर हमारे शहर और कस्बे अपनी जरूरतों और माहौल के हिसाब से अलग-अलग तरीकों से काम कर रहे हैं। इनका असर सिर्फ इन शहरों तक नहीं है, पूरा देश इन तरीकों को अपना रहा है। उत्तराखंड में कीर्तिनगर के लोग, पहाड़ों में वेस्ट मैनेजमेंट की नई मिसाल कायम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन जन तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने के साथ लोगों को जागरूक भी करता है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के कीर्तिनगर के लोगों द्वारा वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। जिससे राज्य के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने आज के मन की बात में विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल, संस्कृति, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत जैसे विविध विषयों की ओर देशवासियों का ध्यान खींचा है।

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, विधायक सुरेश गड़िया, विधायक मती रेणु बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया आवास और भाजपा कार्यालय में कन्या पूजन

Posted by - October 4, 2022 0
देहरादून। शारदीय नवरात्रों की पूरे प्रदेश धूम में रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नवमी पर अपने आवास…
झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव : हिंसक वोटरों पर सुरक्षाकर्मियों ने की फायरिंग, एक युवक की मौत

Posted by - December 7, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच​ हिंसा की खबर आई है। गुमला जिले के सिसई…
CM Dhami

आलराउंडर की ख्याति प्राप्त कर चुके मुख्यमंत्री धामी की राष्ट्रीय फलक पर धमक

Posted by - May 31, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) लोकसभा चुनाव में भाजपा के सबसे व्यस्त स्टार प्रचारकों में से…
Police

पुलिस कर्मियों के बच्चों को कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में मिलेगा आरक्षण

Posted by - June 22, 2022 0
राजस्थान: राजस्थान पुलिस (Police) कर्मियों के बच्चों को राज्य के निजी कॉलेजों (Colleges) और विश्वविद्यालयों (Universities) में दाखिले में आरक्षण…