CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना

30 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियां तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधानी बरतने पर जोर दिया।

उन्होंने (CM Dhami) प्रदेशवासियों से इन संदेशों को अपनाने तथा AI, स्वास्थ्य जागरूकता एवं डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल मौजूद थे।

Related Post

organic production

जैविक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted by - January 9, 2021 0
लखनऊ। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक उत्पादन (organic production) को बढ़ावा देने के लिए…
rekha arya

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सीएम योगी से की भेंट

Posted by - July 30, 2022 0
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…