CM Dhami

मुख्यमंत्री आज फिर रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने धराली रवाना

116 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की निगरानी और निर्देशन में आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) तीन दिन से उत्तरकाशी में ही प्रवास कर स्वयं रेस्क्यू अभियान की कमान संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के निकटवर्ती मातली हेलिपैड में जाकर रेस्क्यू अभियान को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना करवाई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने के लिए मातली हेलीपैड से सुबह सात बजे से हेलिकॉप्टर्स की आवाजाही का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर तक 128 लोगों को हर्षिल से हेलिकॉप्टर के जरिए मातली हैलिपैड पहुंचाया जा चुका है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने में लिये आज फिर से धराली क्षेत्र के भ्रमण पर रवाना हुए हैं।

आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुँचाने और लापता लोगों की खोजबीन का अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
बुनियादी सुविधाओं तथा संचार व्यवस्था की बहाली के लिए विभिन्न एजेंसियां निरंतर जुटी हुई हैं। हर्षिल बगोरी में मोबाईल सेवा बहाल कर दी गई है।

Related Post

Savin Basnal

जन समस्याओं को गंभीरता से ले विभाग, प्राथमिकता पर करें समाधान-डीएम

Posted by - October 6, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी।…
CM Vishnudev Sai's Japan visit

PM मोदी की यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: विष्णुदेव साय

Posted by - August 26, 2025 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) इन दिनों जापान यात्रा पर हैं। ओसाका एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ सप्ताह…
Raipur

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, हुआ भव्य स्वागत

Posted by - July 15, 2022 0
रायपुर: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन मांगने के लिए आज शुक्रवार को छत्‍तीसगढ़ के रायपुर (Raipur)…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया

Posted by - October 27, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत, सर्वेचौक, ई०सी० रोड देहरादून में…