CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का किया लोकार्पण

168 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज होटल हयात सेंट्रिक, राजपुर रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, योग गुरु स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफार्म जनसंचार का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यम लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो न केवल शासन-प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु का कार्य करता है, बल्कि समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को भी सशक्त बनाता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि दैनिक भास्कर समूह ने सदैव जनहित और राष्ट्रहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि न्यूज़ ऐप के माध्यम से सही और विश्वसनीय समाचारों की उपलब्धता आम नागरिकों तक शीघ्रता से पहुंचेगी, जिससे सूचना तंत्र और अधिक सशक्त होगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश डिजिटल क्रांति के नए युग में प्रवेश कर चुका है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर शासन को पूरी तरह पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऐप के डेवलपर्स और दैनिक भास्कर समूह की टीम को शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि यह पहल उत्तराखंड समेत पूरे देश में सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता को नई दिशा देगी।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार दैनिक भास्कर समूह के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Post

AK Sharma

दोहरीघाट मुक्तिधाम के लिए बनेगा नया बाईपास, नगर विकास मंत्री ने किया शिलान्यास

Posted by - March 16, 2024 0
मऊ। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जिले में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। इसी क्रम में…
CP Radhakrishnan

एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति बोले- सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव से करें राष्ट्र निर्माण

Posted by - April 23, 2026 0
देहरादून। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित…
Congress

मैं सत्ता के केंद्र में पैदा हुआ था लेकिन इसमें मेरी दिलचस्पी नहीं है: राहुल गांधी

Posted by - April 9, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को कहा कि सत्ता के केंद्र में…
Teacher gifts smartphone to poor children

अनोखी पहल : गरीब बच्चों को शिक्षिका ने स्मार्टफोन किया गिफ्ट, ताकि न छूटे ऑनलाइन क्लास

Posted by - September 8, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी काल ने पढ़ाई का पैटर्न बदल दिया है। इस कारण देश के सभी स्कूल ऑनलाइन शिक्षा…
CM Dhami

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को बनाया आमजन और जन-जन का कार्यक्रम: मुख्यमंत्री

Posted by - January 25, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को दून लाइब्रेरी, निकट परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…