CM Dhami

सीएम धामी ने किया सख्त हैरे यो सरकार कुमाउंनी गीत का लोकार्पण

353 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाए जाने के लिए तैयार किये गये वीडियो गीत ‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’ गीत का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार के सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है। सरकार भ्रष्टाचारियों पर की जा रही कार्रवाई के प्रति जन जागरूकता फैलाने का अच्छा प्रयास गीत के माध्यम से किया गया है।

इस गीत में सरकार के भ्रष्टाचार और नकल के विरुद्ध अपनाए जा रहे सख्त रुख और जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रदर्शित किया गया है। यह गीत गीतकार और गायक भूपेन्द्र बसेड़ा का क्षेत्रीय मिश्रित भाषा का उपयोग कर तैयार किया गया है। इस वीडियो गीत में मुख्य किरदार ओम तरोनी और उर्वशी शाह ने भूमिका निभायी है। संगीत विक्की जुयाल ने दिया है।

पूर्व की सरकारों के असंभव लगने कार्यों पर आज की सरकार ले रही निर्णय: सीएम धामी

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी, ललित जोशी, राजेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

कंकर कंकर शंकर का अद्भुत नजारा, कदम-कदम पर बह रही धर्म-अध्यात्म की गंगा

Posted by - August 17, 2024 0
देहरादून। देवभूमि… ये आस्था की डगर है। देवाधिदेव महादेव शिव के प्रिय मास सावन में चहुओर एकसार और भोले भंडारी…
इग्नू में बीबीए कोर्स

IGNOU : पीएचडी 2020 के लिये रजिस्ट्रेशन शुरू, 23 मार्च के पहले करें आवेदन

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2020 सत्र के पीएचडी प्रोग्राम के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया…
क्लीन हैण्ड जेल

CSIR-NBRI ने हर्बल सैनिटाइजर ‘क्लीन हैण्ड जेल’ की प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। CSIR-NBRI ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीएसआईआर एरोमा मिशन के तहत कोरोना वायरस…

पत्नी के साथ बलपूर्वक अथवा उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं- छत्तीसगढ़ HC

Posted by - August 27, 2021 0
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कानूनी तौर पर विवाहित पत्नी के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन संबंध को बलात्कार नहीं…