CM Dhami hoisted the tricolor

सीएम धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा

386 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर सीएम आवास और बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को संविधान की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।

2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जन भागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। कहा, गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है।

देवभूमि को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: सीएम धामी

संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी व भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित थे।

Related Post

ट्रेनों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, रेलवे ने लोगों से यात्रा स्थगित करने की अपील

Posted by - March 21, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में तमाम एहतियातों और हिदायतों के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही…
mamta banerjee

दीदी ने PM मोदी को कहा ‘झूठा’, यूपी से तिलकधारी गुंडे बुलाने का लगाया आरोप

Posted by - March 24, 2021 0
पश्चिम बंगाल। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee) ने बुधवार को विष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान…