CM Dhami

सभी सड़कें निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त की जाएं: सीएम धामी

123 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में निर्माण और नव निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अब मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, सभी विभाग धरातल पर कार्यों में तेजी लाएं।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्देश दिए कि सभी सड़कें निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त की जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने (CM Dhami) गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की कार्य प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा 31 अक्टूबर तक पैच वर्क पूर्ण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related Post

Lover

दूल्हे के सामने दुल्‍हन के गले में प्रेमी ने डाल वरमाला, मच गया तांडव

Posted by - July 7, 2022 0
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक शादी समारोह में प्रेमिका की शादी…
Dr. Rajesh Kumar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून : आवास विभाग, राज्य सम्पत्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार (Dr.…
DM Savin Bansal

दो जवान बिगडै़ल बेटों ने किया विधवा मां का जीवन नरक, तत्काल जिला बदर की डीएम की विशेष शक्ति गई भड़क

Posted by - August 25, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में विधवा महिला विजय लक्ष्मी पंवार पत्नी स्व० मोहन सिंह पंवार, निवासी भागीरथपुरम, बंजारावाला ने जिलाधिकारी…

उत्तराखंड में सात सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Posted by - September 3, 2021 0
उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से छुटकारा मिलता नजर नहीं आ रहा है। मानसून के दौरान भले भी मेघ कम बरसे…
CM Yogi

कांग्रेस घुसपैठियों को देना चाहती है आमजन की संपत्तियां : योगी

Posted by - April 25, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि…