CM Dhami

सौंग बांध परियोजना – विस्थापन की कार्रवाई जल्द शुरू होगी

193 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द करने के निर्देश दिए। गुरुवार को हुई बैठक में सीएम (CM Dhami) ने कहा कि जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना है उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए।

कहा (CM Dhami) कि जिन परिवारों का विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, सड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं।

गौरतलब है कि सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी।

सीएम (CM Dhami)  ने जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

किसान आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम, माइक न मिलने पर खफा हो कर लौटे

Posted by - July 26, 2021 0
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के धरनास्थल पर पहुंचकर बिना बोले…

…जो बीत गया, वो रीत गया

Posted by - April 12, 2022 0
देहारादून। वर्ष 2012, देश में राजनीतिक-परिवर्तन की सुगबुगाहट थी, अमित शाह (Amit Shah) का नई-दिल्ली के भोगल स्थित फ्लैट। एक…
CM Vishnudev Sai

बिलासपुर दिल्ली और कोलकाता से सीधी हवाई सेवा से जुड़ी, सीएम साय ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

Posted by - March 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज अपने निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट…