CM Dhami

टनकपुर से चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने ACLS एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

6 0

जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उपजिला चिकित्सालय टनकपुर से एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक उन्नत और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। इससे गंभीर मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित और शीघ्र पहुंचाने में बड़ी सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने इस अवसर पर उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन (Phacoemulsification) मशीन का भी लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक मशीन की स्थापना से अब मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। इससे मरीजों को उपचार के लिए अन्य जनपदों की ओर नहीं जाना पड़ेगा तथा क्षेत्र के बुजुर्गों सहित सभी नेत्र रोगियों को विशेष लाभ मिलेगा।

एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को Bahl Paper Mills Limited, काशीपुर द्वारा सीएसआर के अंतर्गत उपलब्ध कराया गया है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है, जो गंभीर हृदय रोग, दुर्घटना तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अस्पताल परिसर में स्थापित नई डायलिसिस मशीन का भी निरीक्षण किया और उसकी कार्यप्रणाली के संबंध में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली।

इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) का भी भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपचाराधीन मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, त्वरित उपचार और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख चम्पावत अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार, जिला महामंत्री हिमेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

चंपत राय

25 मार्च से श्रद्धालुओं को अयोध्या में नए स्थान पर रामलला के दर्शन होंगे : चंपत राय

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आगमी 25 मार्च चैत्र नवरात्र…
Dharmendra Pradhan

विद्वानों की भूमि है देवभूमि उत्तराखण्ड: धर्मेन्द्र प्रधान

Posted by - October 16, 2022 0
देहारादून। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास…

पीएम मोदी ने जेपी-नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी

Posted by - October 11, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण और जन संघ…
CM Vishnudev Sai

व‍िधायक की ग‍िरफ्तारी में कोई साज‍िश नहीं है, न‍ियमानुसार हो रही कार्रवाई : मुख्‍यमंत्री साय

Posted by - August 18, 2024 0
रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। इस घटना को लेकर विपक्ष…