CM Dhami flagged off 09 mobile medical units

मुख्यमंत्री ने 09 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

82 0

हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त 08 व हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से 1 मोबाईल स्वास्थ्य सेवा वाहन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को निजी आवास, नगला तराई खटीमा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हंस फाउंडेशन तथा हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी व ममता संगठन के यह प्रयास स्वास्थ सुविधाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होगी। उन्होने कहा मोबाईल स्वास्थ्य सेवा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी लाभदायक होगी। जनता को इन स्वास्थ्य सुविधाओ का अधिक से अधिक लाभ होगा।

प्रोजेक्ट मैनेजर हंस फाउंडेशन युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जो 08 मोबाइल यूनिट दी गई हैं उनमें से 04 मोबाइल यूनिट जनपद उधम सिंह नगर में व 04 मोबाइल यूनिट जनपद नैनीताल में स्वास्थ सेवाएं देंगी।

हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी के निदेशक अनामिका झा ने अवगत कराया कि राजस्थान के 04 जनपद व उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर के गदरपुर एवं किच्छा क्षेत्र के 25 ग्रामों में संचालित सचल चिकित्सा वाहन में डाक्टर, स्टाफ नर्स, काउन्सलर के माध्यम से परामर्श, जांच उपचार करने के लिए प्रारम्भ की गई है।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक मोड़ पर छत्तीसगढ़: CM साय

Posted by - March 29, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों…
Param Bir Singh, Anil Deshmukh

महाराष्ट्र :SC का परमबीर की याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट में लगाएं गुहार

Posted by - March 24, 2021 0
मुंबई। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh)  की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार…
Students returned safely from Manipur to UP

मणिपुर से सुरक्षित यूपी लौटे 62 छात्र, दो दिन में बाकी छात्रों की भी सकुशल होगी वापसी

Posted by - May 9, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) मणिपुर (Manipur) की वर्तमान परिस्थितियों के चलते प्रदेश के छात्रों को सुरक्षित निकालने में जुट…
CM Bhajan Lal Sharma

युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े, राज्य सरकार उन्हें उपलब्ध करवाएगी मंच : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - January 21, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा युवाओं का…