CM Dhami

विकास और विरासत के बल पर केदारनाथ सीट पर जीतेगी भाजपा: मुख्यमंत्री

282 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उखीमठ-रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल का नामांकन दाखिल कराया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन जुलूस से मुख्यमंत्री ने जनता को डबल इंजन की सरकार की शक्ति का अहसास कराया और जीत की हुंकार भरी।

सोमवार को केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल के पक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शामिल हुए। नौटियाल के नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को जोश देखने लायक था। जुलूस में हर केदारवासी की यही पुकार… खिलाना है कमल फिर एक बार जैसे तमाम नारे गूंजते रहे। जनशक्ति का प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय पर पहुंचे और वहां आशा नौटियाल ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अनेक विकास कार्य किए गए और अभी भी संचालित हो रहे हैं, जो आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को भी आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार देवभूमि के सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। आज समाज का जन-जन डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों से लाभान्वित हो रहा है।

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि विकास और विरासत के बल पर केदारपुरी की जनता आशा नौटियाल को अपना समर्थन देकर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयश्री प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल के पक्ष में जनसमर्थन मांगा और उन्हें जिताने की अपील की।

Related Post

भारत में कोरोना

देश में कोरोना से संक्रमित दो लाख से अधिक लोग हुए रोगमुक्त, मृतकों की संख्या में कमी आई

Posted by - June 19, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उत्तरोत्तर बढ़ते मामलों के बीच इस महामारी से पीड़ित दो लाख से…
जामिया फायरिंग

जामिया फायरिंग: अखिलेश बोले-पोषित घृणा से खुद को बचाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य

Posted by - January 30, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जामिया के सामने पर मार्च पर…
CM Dhami

पटवारी और लेखपाल की परीक्षा हुई शांतिपूर्ण ,103730 अभ्यर्थी हुए शामिल

Posted by - February 12, 2023 0
देहरादून। पटवारी और लेखपाल के कुल 563 पदों पर रविवार को प्रदेश भर में दोबारा से हुई भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण…