CM Dhami

100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम धामी ने व्यक्त किया आभार

517 0

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में आज एक साल पूरा कर लिया है। पुष्कर सिंह धामी का दूसरी पारी में 100 दिन का कार्यकाल पूरा हुआ है। पिछली बार आज के ही दिन अपने पहले कार्यकाल की शुरूआत की थी, जब विधानसभा चुनाव में जाने से पहले पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को हटाकर धामी को सीएम की कुर्सी सौंपी थी। इस मौके पर पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके सभी का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट किया है।

सीएम धामी ने ट्वीट करके कहा, प्रिय प्रदेशवासियों, बाबा केदार, भगवान बदरी-विशाल, मां पूर्णागिरी, गोल्ज्यू देवता एवं समस्त पूज्य देवी-देवताओं की अनुकंपा व देवतुल्य जनता के अपार स्नेह व आशीर्वाद से आज राज्य के मुख्य सेवक के रूप में एक वर्ष पूर्ण कर रहा हूं। मैं इस अवसर पर आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं और एक बार पुन: उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाने के अपने संकल्प को दोहराता हूं।

दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में डकैती, हथियारों की नोक पर सोना व लाखों रकम की लूट

इसके आगे उन्होंने ट्वीट किया, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है और हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ कार्य करते हुए अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु संकल्पबद्ध है। आइए हम सभी आदर्श नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन कर प्रदेश को हर क्षेत्र में एक श्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित करने का प्रण लें। जय भारत – जय उत्तराखण्ड

मोटोरोला ने लॉन्च किया कम कीमत वाला Moto G42

 

Related Post

cm dhami

सीएम धामी के नेतृत्व में साल 2025 में उत्तराखंड के स्वास्थ्य योद्धाओं ने रचा सेवा का इतिहास

Posted by - December 31, 2025 0
हिमालय सिर्फ़ पहाड़ों की श्रृंखला नहीं है, यह सहनशक्ति की परीक्षा है। वर्ष 2025 में उत्तराखंड ने इसी परीक्षा को…
Religious places will be inaugurated soon: Savin Bansal

गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृति धरोहर की झलक कुठालगेट पर प्रदर्शित पर्यटक

Posted by - December 11, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री (CM Dhami) की प्रेरणा और मार्गदर्शन में दून शहर के प्रमुख चौराहे अब मात्र यातायात बिंदु नहीं,…
CM Dhami

गुड गर्वनेंस मॉडल से जनता और नौकरशाही के बीच सेतु बने मुख्यमंत्री धामी

Posted by - March 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का गुड गवर्नेंस मॉडल जनता और नौकरशाही के बीच सेतु बन प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर मिली अलग पहचान: सीएम धामी

Posted by - June 29, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’मन की बात’…